भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर संपत्ति हड़पने का आरोप, प्रताड़ित विधवा ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु

इटारसी:अपने छोटे भाई की संपत्ति हड़पने के आरोप से घिरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष वर्तमान जनपद सदस्य आशुतोष शरण तिवारी और उनके पुत्र की दबंगई से परेशान उनके छोटे भाई की पत्नी ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर इच्छा मृत्यु मांगी है।कलेक्टर को दिए ज्ञापन में श्रीमती उर्वशी तिवारी ने बताया कि उनका विवाह भाजपा नेता आशुतोष शरण तिवारी के छोटे भाई अखिलेश तिवारी के साथ हुआ था।

जिनसे उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री है वर्ष 2024 में उनके पति की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी पति की मृत्यु के पश्चात जेठ आशुतोष शरण तिवारी ने अपने पुत्र और पत्नी ग्राम रामपुर की सरपंच श्रीमती रीना तिवारी के साथ मिलकर छोटे भाई के खाते से बैंक अफसरों की मिलीभगत से धोखाधड़ी पूर्वक लाखों रुपए आहरण कर लिए एवं संपत्ति में भी कोई हिस्सा नहीं दिया। इस मामले को लेकर उन्होंने नर्मदा प्रबंधन में शिकायत दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने पिता पुत्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है परंतु थाने में मामला दर्ज होने के बाद भी आज तक दोनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई श्रीमती उर्वशी तिवारी का आरोप है कि आशुतोष शरण तिवारी भाजपा नेता होने के कारण प्रशासन उन पर कार्यवाही करने से परहेज कर रहा है ।

एवं उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भाजपा नेता की इस दबंगई से परेशान होकर श्रीमती उर्वशी तिवारी ने कलेक्टर श्रीमती सोनिया मीणा को आवेदन देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। श्रीमती उर्वशी तिवारी के अनुसार यदि प्रशासन द्वारा उनके साथ में नहीं किया गया तो मजबूरी में उन्हें कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

Next Post

किराएदारों की नीयत में आया खोट, दुकान हड़पने रची साजिश

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा विश्वास करके दुकान किराए पर देना भारी पड़ गया। किराएदारों ने न केवल महिला के फर्जी हस्ताक्षर किए, बल्कि बिजली विभाग में दस्तावेजों में हेरफेर कर दुकान का मालिकाना हक हासिल करने का षड्यंत्र रचा। मामले में लंबी जांच पड़ताल के बाद […]

You May Like