बैरागढ़ क्षेत्र के नायब तहसीलदार रतिराम पर महिला ने फेंकी स्याही

भोपाल। बैरागढ़ क्षेत्र के नायब तहसीलदार पर एक महिला ने हंगामा खड़ा करते हुए स्याही फेंक दी. गुरुवार को हुई घटना के दौरान महिला कथित नाम उपासना जौहरी ने यह दुस्साहस किया. महिला ने नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार के ऊपर स्याही फेंकी. जिससे पूरे कार्यालय में हंगामा मच गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान शासकीय दस्तावेजों को भी नुकसान हुआ है. कोहेफिजा पुलिस को तत्काल सूचना मिली और पुलिस कार्यालय पहुंची. प्रथम दृष्टया महिला की गलतियों को देखते हुए उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी और तहसीलदार भी थाने पहुंचे.

Next Post

भारतीयों की छुट्टियों का ट्रेंड बदला: अनुभवात्मक यात्रा और ज्यादा खर्च की ओर रुझान

Thu May 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 मई (वार्ता) व्यक्तिगत विकास, पारिवारिक जुड़ाव और सांस्कृतिक अनुभव का साधन बन चुकी भारतीयों की यात्रा का ट्रेंड लगातार बदल रहा है और पर्यटक अब गहराई से अनुभव करने के इरादे से यात्रा कर रहे हैं। थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड और उसकी ग्रुप कंपनी एसओटीसी ट्रैवल की […]

You May Like