माँ कर्मा देवी जयन्ती के अवसर पर आयोजन में शामिल हुई महापौर राय 

भोपाल। महापौर मालती राय माँ कर्मादेवी जयन्ती के अवसर पर घोड़ा नक्कास स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर में आयोजित कार्य क्रम में सम्मिलित हुई और पूजा अर्चना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त महापौर राय मंगलवारा एवं पुष्पा नगर 80 फिट रोड पर माँ कर्मादेवी जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य चल समारोह एवं शोभा यात्रा में भी सम्मिलित हुई। इस अवसर पर जोन अध्यक्षगण पूजा शर्मा,विनीता सोनी, देवेंद्र भार्गव, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा महापौर राय का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Next Post

ISBT के रखरखाब में कमी, यात्री सुविधाएँ गायब, गंदगी पसरी 

Wed Mar 26 , 2025
भोपाल। राजधानी में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल्स(आईएसबीटी) की हालत और व्यवस्था खराब होती नजऱ आ रही है, जहाँ 15 साल पहले लगभग 49 करोड़ की लागत से यह बस स्टैंड बना था, जिससे यहाँ आने और जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो पर इसके रख रखाव […]

You May Like