जबलपुर:बरगी पुलिस ने मानेगांव में दबिश देकर एक युवक को भारी मात्रा में अवैध डीजल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 180 लीटर डीजल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये है। टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि मानेगांव में वेयर हाउस के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल लेकर ग्राहकों को बेचने की फिराक में खड़े अनिल पटेल (32) निवासी मानेगांव वेयर हाउस के पास, बरगी को दबोचा गया। जब पुलिस ने मौके पर रखे प्लास्टिक के 6 डिब्बों की तलाशी ली, तो प्रत्येक डिब्बे में 30-30 लीटर डीजल भरा हुआ मिला। कुल 180 लीटर अवैध डीजल को जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी अनिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Post
विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या
Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत तलाड़ में एक युवक ने फांसी लगा ली। आत्मघाती कदम उठाने के पहले उसका किसी से विवाद हुआ था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को संदीप कोल 20 वर्ष निवासी ग्राम तलाड़ ने सूचना दी कि कल […]

You May Like
-
3 weeks ago
साइबर ठगों ने खातों से उड़ाई लाखों की रकम
-
1 month ago
यूएई के लोग चखेंगे रीवा सुंदरजा आम का स्वाद