मूंग खरीदी केंद्र पर विवाद से तुलाई ठप,चार घंटे बंद रहा काम

बनखेड़ी। सोमवार को तिंसरी स्थित आर्या वेयरहाउस में चल रही मूंग खरीदी करीब चार घंटे तक ठप रही। इसका कारण वेयरहाउस संचालक और तुलाई मजदूरों (हम्मालों) के बीच हुआ विवाद था। यह स्थिति किसानों के लिए काफी परेशानी भरी रही। शाम लगभग सात बजे किसानों की समझाइश के बाद तुलाई दोबारा शुरू हो सकी।

विवाद के दौरान किसानों ने विभिन्न अधिकारियों को फोन कर हालात की जानकारी दी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। करीब साढ़े पांच बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

हम्माल राकेश कुमार का आरोप है कि वे किसान के कहने पर मूंग उतार रहे थे, इसी बात को लेकर वेयरहाउस संचालक अरविंद पटेल भड़क गए और गाली-गलौच करने लगे, जिससे काम रोकना पड़ा। वहीं, संचालक अरविंद पटेल का कहना है कि हम्माल अमानक मूंग वेयरहाउस में रख रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया, तो हम्माल लामबंद होकर तुलाई रोक दी और मुझसे माफी मांगने का दबाव बनाने लगे।

हम्मालों ने इस घटना के विरोधस्वरूप मंगलवार को ज्ञापन देने की बात कही है।

Next Post

अनियमितताओं के कारण रोकना पड़ा पश्चिम बंगाल का मनरेगा का पैसा: शिवराज

Mon Aug 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के विकास के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुये सोमवार को कहा कि राज्य सरकार मनरेगा के क्रियान्वयन में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण योजना के लिए दिया जाने वाला पैसा रोकना […]

You May Like