विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत तलाड़ में एक युवक ने फांसी लगा ली। आत्मघाती कदम उठाने के पहले उसका किसी से विवाद हुआ था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को संदीप कोल 20 वर्ष निवासी ग्राम तलाड़ ने सूचना दी कि कल शाम लगभग 7-30 बजे बड़े भाई संतोष उर्फ मिथुन का शराब के नशे मे मुंडा बर्मन की दुकान के पास किसी से विवाद हो गया था.

उसने भाई संतोष उर्फ मिथुन कोल को घर ले जाकर छोड़ा जिसके बाद वह तलाड़ स्टेण्ड तरफ चला गया था रात लगभग 8-30 बजे जाकर देखा उसका भाई संतोष उर्फ मिथुन 32 वर्ष घर के सामने लगे भिलमा के पेड़ से फांसी पर लटका था।

Next Post

21 जून को नीट परीक्षा: 19 जून को लग जाएंगे बायोमैट्रिक, सीसीटीवी कैमरे और जैमर

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर: नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की आगामी रविवार 21 जून को होने वाली है। जिले में 23 परीक्षा के न्द्र बनेगे। नीट परीक्षा की कुल अवधि सवा तीन घंटे की होगी। इस बार सभी परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे […]

You May Like