सिडनी में पुलिस ने छह घंटे की घेराबंदी के बाद एक व्यक्ति को मारी गोली

सिडनी, 08 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के उत्तर में एक घर में छह घंटे तक चले घेराबंदी अभियान के बाद पुलिस ने एक आदमी को गोली मार दी है।

ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न करीब 3:30 बजे, सिडनी के उत्तर में स्प्रिंगफील्ड में एक घर में अधिकारी तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी 49 साल के एक पुरुष ने खुद को पेचकस और दूसरी नुकीली चीज़ों से लैस कर लिया। मौके पर विशेष पुलिस को तैनात किया गया और घेराबंदी की गयी। इस दौरान अधिकारी उस आदमी से बातचीत करते रहे।

घेराबंदी स्थानीय समय के अनुसार रात 9:25 बजे तक जारी रही। इस दौरान आदमी ने एक एयरोसोल कैन में आग लगाकर एक अधिकारी को जलाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, इसके बाद विशेष सहायता अधिकारियों ने इमारत में प्रवेश किया और उसे गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना के दौरान एक पुलिस अधिकारी मामूली रुपये से घायल हो गया।

 

 

Next Post

कलेक्टर वशिष्ठ ने परिवार के साथ हाट बाज़ार पहुंच कर ख़रीदी जैविक सब्जियां

Thu Jan 8 , 2026
पांढुरना। आम जनता को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा प्राकृतिक/जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को जैविक खेती करने प्रोत्साहित करने एवं कृषकों द्वारा खेतो में उत्पादित की गई इन वस्तुओं की अधिक बिक्री होंकर लोगों को सहजता से इस जैविक […]

You May Like