राम से बड़ा राम का नाम : पं. पचौरी

*हिंडोला झूला उत्सव मे चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ*

ग्वालियर। सिद्ध पीठ श्री गंगा दास जी की शाला में पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी राम सेवक दास महाराज के सानिध्य में हिंडोला झुला उत्सव मे श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के अवसर पर श्री मद भागवत कथा में पंडित मुकेश पचौरी ने बताया कि राम से बड़ा राम का नाम है। प्रभु के नाम श्रवण से जीवन की हर व्यथा मिट जाती है। पवित्र श्रावण माह में श्रीमद भागवत कथा सुनने और कराने से हमारे जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि निरंतर बनीं रहती है।

पंडित मुकेश पचौरी ने कथा में बताया कि नाम के सहारे से केवल 5बर्ष की आयु में ध्रुव जी ने भगवान के परम पद को प्राप्त कर लिया ओर मात्र नाम के प्रभाब से अजामिल जेसे पापी का भी उधार हो गया, इसीलिए बड़ी शाला में कलयुग के मानव मात्र उद्धार के लिए विगत पाँच वर्षों से अखंड श्री राम नाम संकीर्तन चल रहा है। आज भगवान का नाम जीव के सभी पापो को नस्ट कर देता है इसलिए हमें हमेसा राम नाम का सहारा लेना चाहिए ओर कथा में राम नाम संकीर्तन कराया गया ।.परीक्षितः

स्व. श्री वंशलाल कटारे – श्रीमती मुन्नी कटारे.संत राम दास जी राम किशनदास स्वामी आनंद सरस्वती, गिरिराज दास, रामरतन दास, आशीष शर्मा. राम ओतार शर्मा राजू कार्क कल की कथा में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सब बड़ी धूम धाम से मनाया जायगा। कल की कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाएगा।

*हिंडोला झूला उत्सव मे रासलीला*

मंडल वृंदावन द्वारा सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बडी शाला मे चल रही रासलीला मे आज श्रीकृष्ण सुदामा मिलन का सुंदर मंचन किया गया. इस मनोहर झांकी की भक्तों ने मिलकर आरती की.

Next Post

कमलाराजा अस्पताल में मन रहा विश्व स्तनपान सप्ताह

Fri Aug 1 , 2025
*जागरूकता कार्यक्रम प्रारम्भ, 7 अगस्त तक रोज होंगे आयोजन* ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के कमलाराजा अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा आज 1 अगस्त से विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा महिलाओं और आमजन को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने के […]

You May Like