नौ फरार आरोपी हुए ईनामी

जबलपुर: शहर के आधा दर्जन थानों में लंबे समय से फरार चल रहे नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक रांझी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट एंव धारा 49 बीएनएस के प्रकरण में फरार विशाल चक्रवर्ती पिता कल्लू चक्रवर्ती 23 वर्ष निवासी सिंधी केम्प एवं गोहलपुर थाने में दर्ज डकैती के प्रकरण में अरसद पिता कमर खान 18 वर्ष निवासी हनुमानताल की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए, गोहलपुर थाने में दर्ज विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य धाराओं के प्रकरण मेंं फरार प्रिंस उर्फ साहिल केवट पिता विकास केवट 20 वर्ष, रोहित ठाकुर पिता गणेश ठाकुर 20 वर्ष दोनों निवासी अधारताल, रोहित निवासी मदनमहल, यश बेन निवासी गोरखपुर एवं माढोताल थाने में दर्ज प्रकरण में अंशुल कश्यप, घमापुर थाने में दर्ज प्रकरण में राजा ठाकुर, पनागर थाने मेंं एनडीपीएस एक्ट में मनीष प्रधान की गिरफ्तारी पर चार-चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रासुका में गया जेल

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: फरारी के दौरान शहर में दहशतगर्दी फैलाते हुए लूट-बमबाजी और निर्वस्त्र कर पिटाई करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एनएसए वारंट में भी उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक गोरखपुर थाने में दर्ज चाकूबाजी, […]

You May Like