खड़े ट्रक से टकराया कांच से भरा ट्रक, चालक की मौत

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ननुसर चौकी क्षेत्र में एक भीषण सडक़ हादसे में एक ट्रक चालक की जान चली गई। हादसा ग्राम सिमरिया के पास नेशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक सडक़ पर खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से जा टकरा गया।

ननुसर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 9686 व्हाइट पाउडर लोड कर जा रहा था। वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे पाटन बाईपास मार्ग पर एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल के पास ग्राम सिमरिया में खड़ा किया गया था। इसी दौरान अंधमूक बाईपास से पाटन बाईपास की ओर जा रहे एक अन्य ट्रक क्रमांक यूपी 91 टी 4633, जिसमें कांच लदा हुआ था, जिसने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांच लदे ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

यूपी निवासी चालक की मौत

हादसे में ट्रक चालक विदांजली बेलदार पिता स्वर्गीय मंगी बेलदार (52) निवासी ग्राम उपरी (हमीरपुर, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है

जाम लगा, ट्रक क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक की टक्कर से आगे वाला ट्रक बीच वाली पट्टी में चढ़ गया और रोड में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। एक ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

टायर फूटने से हादसा, सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रक का टायर फूट गया था तो रास्ते में हाईवे पर खड़ा था पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक टकरा गया। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। जिस कारण से ट्रक के चालक को दिखा नहीं और वे सीधे खड़े ट्रक में जाकर घुस गया था।

Next Post

आवारा कुत्तों की शिकायत पर महिलाओं पर तलवार से हमला, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Feb 20 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के थाना अयोध्यानगर पुलिस ने आवारा कुत्तों की शिकायत करने पर कालोनी की दो महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 17-18 फरवरी को श्रवण कांता स्टेट कालोनी में आवारा कुत्तों […]

You May Like