
सिंगरौली। आगामी दिनों में राजमाता चून कुमारी स्टेडियम मैदान वैढ़न में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
आगामी दिनो में होने जा रहे रावण दहन रामलीला मैदान राजमाता चून कुमारी का प्रशासनिक आधिकारियों ने किया निरीक्षण
