
छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पीडि़त के खाते से किसी अज्ञात ने लाखों रूपए गायब कर दिया हैं। पीडि़त ने इस मामले में पुलिस का आवेदन दिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी अनुसार रामगोपाल पिता प्रभुदयाल साहू हर्रई के रहने वाले है। उनका मोबाइल नं. 8889721901 खाता संख्या 3354403278 है। पीडि़त ने बताया कि 15 जून शाम से 16 जून सुबह तक मेरे खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 16 बार रूपये निकाले गये है। जिसमें अज्ञात ने लगभग 700000 (सात लाख) की राशि निकाल ली है। जिसकी मुझे कोई जानकारी नही है, न तो मुझसे कोई जानकारी या ओ.टी.पी ली गई है। घटना के दिन मै जबलपुर गया था। मेरा मोबाईल घर में रखा हुआ था। इसलिये मुझे रूपये निकलने की कोई जानकारी नही मिली। 16 जून को सुबह जब अंतिम बार रूपये निकलने का मैसेज आया, जब मुझे पता चला। इसके बाद मैने बैंक जाकर खाता बंद करवाया। इस बात की जानकारी साइवर सैल को दी। मुझे इसकी कोई जानकारी नही है कि मेरे खाते से किस व्यक्ति के द्वारा रूपये निकाले जा चुके है। पीडि़त ने कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पड़ताल ंषुरू कर दी है।
