एक ही दिन में 10 दुकानें सील, 3 लाख की वसूली

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर ने बकाया किराया और राजस्व वसूली के लिए अपने अभियान को तेज कर दिया है। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के नेतृत्व में निगम की टीम ने विभिन्न बाजारों में दबिश दी। इस दौरान किराया जमा न करने वाले दुकानदारों पर सख्त एक्शन लेते हुए 10 दुकानों को सील कर दिया गया और मौके पर ही 3 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई।
फूलबाग चौपाटी पर रहा सबसे बड़ा एक्शन शहर के मुख्य बाजारों में बकायादारों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई का मुख्य केंद्र फूलबाग चौपाटी रहा, जहाँ लंबे समय से किराया बकाया होने के कारण 07 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई।
हजीरा और चूड़ी मार्केट में भी जड़े ताले
निगम का अमला फूलबाग के बाद हजीरा क्षेत्र पहुँचा, जहाँ चंद्रशेखर मार्केट में 02 दुकानें सील की गईं। इसके अलावा चूड़ी मार्केट में भी 01 दुकान पर ताला जड़ा गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से मार्केट में बकायादार दुकानदारों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई।
दुकानदारों को अंतिम हिदायत
निगम अमले ने पोस्तीखाना मार्केट सहित निगम के अन्य सभी मार्केटों का भी दौरा किया। यहाँ अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन दुकानदारों का किराया लंबित है, वे तत्काल भुगतान करें, अन्यथा उनकी दुकानें भी सील कर दी जाएंगी।

Next Post

सिंधिया का आज व्यस्त दौरा कार्यक्रम

Sat Mar 14 , 2026
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 5 दिवसीय ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शनिवार, 14 मार्च को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। अंचल के विभिन्न नगरों में सिंधिया के दौरा कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like

मनोरंजन