इंदौर में यातायात जाम से बेहाल जनता, समाधान नहीं केवल बैठकें

इंदौर: शहर में आए दिन लगने वाला यातायात जाम आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है.मुख्य मार्गों से लेकर छोटी गलियों तक जुलूस, धार्मिक यात्राएं, सड़क निर्माण और जलजमाव जैसे कारणों से जाम की स्थिति बन रही है. शनिवार को हुई बैठक में ई-रिक्शा और ब्लैक स्पॉट जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई।

जंजीर वाला चौराहा, इंडस्ट्री हाउस, रालामंडल, एलआईजी, लवकुश चौराहा और एयरपोर्ट रोड जैसे स्थानों पर जाम की स्थिति रोजाना बन रही है. कल बाणेश्वर कुंड यात्रा के कारण वीआईपी रोड पर तीन घंटे लंबा जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालक घंटों परेशान होते रहे. शहर भले ही स्वच्छता में अव्वल हो, लेकिन ट्रैफिक प्रबंधन में पूरी तरह फिसड्डी साबित हो रहा है. जनता हलाकान है, लेकिन जिम्मेदार केवल बैठकों तक सीमित हैं.

Next Post

कामांध पिता को सात साल का कारावास

Wed Jul 30 , 2025
सीहोर. अपनी ही बेटी के साथ दुष्कृत्य करने वाले कामांध पिता को न्यायालय द्वारा 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया. शासन की ओर से प्रकरण में पैरवी श्रीमति रेखा यादव, विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गई. अभियोजन प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि पीडि़ता […]

You May Like