श्री मल्होत्रा ने यहां एक टीवी समाचार चैनल के परिचर्चा कार्यक्रम में एक सत्र में शामिल हुए। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘डॉलर के मुकाबले रुपये की दर का “बचाव” करने के मामले में केंद्रीय बैंक किसी दर विशेष का लक्ष्य कर के नहीं चलता।’
श्री मल्होत्रा ने कहा, “हम रुपये विनिमय दर के लिए कोई लक्ष्य लेकर नहीं चलते हैं। पर , इसके साथ ही, हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना रहता है कि विदेशी मुद्रा बाजार में परिस्थितियां व्यवस्थित बनी रहें।’
उन्होंने कहा कि इसलिए आरबीआई उन उपायों को अपनाने में कभी संकोच नहीं किया है, जो सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने या अत्यधिक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक समझती जाती हैं , यह आपने अतीत में देखा है।”
उन्होंने आर्थिक गतिविधियों की स्थिति का जिक्र आने पर इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद में दर्ज 7.8 प्रतिशत की वृद्धि का भी उल्लेख किया।
