मुरैना में छात्र का अपहरण, 30 लाख की फिरौती मांगी

*अपह्त की सिर में चोट लगी तस्वीर बहन को भेजी*

मुरैना। यहां 17 साल के छात्र का अपहरण कर लिया गया। परिजनों को इंस्टाग्राम पर कॉल कर 30 लाख रुपए फिरौती मांगी गई है आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि रुपए नहीं दिए तो बच्चे को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी।

अंबाह पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय भूपेंद्र शर्मा सुबह 10 बजे रूपाहाटी स्कूल के लिए घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। शाम को घर भी नहीं आया। परिजन ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

छात्र की बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिरौती के लिए कॉल आया है।बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अज्ञात बदमाशों ने कॉल किया। उन्होंने दावा किया कि भूपेंद्र उनके कब्जे में है और उसे दो दिन से बांधकर रखा गया है। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर 30 लाख रुपए नहीं दिए गए, तो भूपेंद्र को जिंदा नहीं देख पाएंगे। इसी कॉल के साथ एक फोटो भी भेजी गई, जिसमें भूपेंद्र के हाथ-पैर बंधे हुए नजर आ रहे थे। फिरौती की कॉल आने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

*पुलिस ने कहा: जल्द कर लेंगे सुरक्षित बरामद*

इस मामले में अंबाह एसडीपीओ रवि भदौरिया ने कहा, यह सही है कि भूपेंद्र शर्मा दो दिन से लापता है और फिरौती का कॉल आना गंभीर मामला है। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन हमारी टीमें काम कर रही हैं और छात्र को जल्द रिकवर कर लेंगे।

Next Post

भाजपा को केवल अल्पसंख्यकों से परेशानी है : बघेल

Thu Jul 31 , 2025
रायपुर 31 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा है कि मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सिर्फ अल्पसंख्यकों से दिक्कत है, जहां फायदा होता है वहां ये गले लगाने लगते हैं। भारत में अल्पसंख्यकों से दूर भागते […]

You May Like