लेबनान में हमास के सैन्य अधिकारी की हत्या की पुष्टि

यरूशलम, 18 फरवरी (वार्ता) इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इजरायली बलों ने लेबनान में हवाई हमले में हमास के एक सैन्य अधिकारी को मार डाला।

इजरायली सेना और शिन बेट घरेलू सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान के एक तटीय शहर सिदोन में मोहम्मद शाहीन को “हमला और मार गिराया”।

बयान में शाहीन की पहचान “लेबनान में हमास के संचालन विभाग के प्रमुख” के रूप में की गई और उन पर हाल ही में ईरानी निर्देशन और फंडिंग के तहत लेबनान के इजरायली नागरिकों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने का आरोप लगाया गया। इसने उन्हें लेबनान से रॉकेट हमलों के लिए“ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत” भी बताया।

लेबनान स्थित हिजबुल्लाह समर्थक प्रसारक अल मायादीन ने बताया कि एक इजरायली ड्रोन हमले ने सिडोन के प्रवेश द्वार पर एक कार को निशाना बनाया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में राजमार्ग पर एक वाहन में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और उसमें से धुएं का काला बादल उठ रहा है।

यह हमला उस समय हुआ है जब एक दिन पहले इजरायल ने युद्धविराम समझौते के तहत लेबनान से सैनिकों की पूर्ण वापसी की योजना बनाई थी, जिससे इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने की लड़ाई समाप्त हो गई थी। जनवरी के अंत की मूल समय सीमा को स्थगित करने के लिए इज़रायल और लेबनान के सहमत होने के बाद 18 फरवरी की समय सीमा निर्धारित की गई थी। हालाँकि, इज़रायल अब नई समय सीमा से परे दक्षिणी लेबनान में पाँच स्थानों पर सेना बनाए रखने पर ज़ोर दे रहा है।

Next Post

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Tue Feb 18 , 2025
वड़ोदरा 18 फरवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को टॉस जीतकर वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉबस के बाद हरमनप्रीत […]

You May Like

मनोरंजन