इस बार अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष के लिए रेकॉर्ड 8 प्रत्याशी मैदान में

इंदौर: इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनावचार दिन बाद 25 जून को होने जा रहे हैं. इस बार अध्यक्ष पद के लिए रेकॉर्ड 8 प्रत्याशी मैदान में है। अन्य पदों पर भी जोर आजमाइश कर रहे उम्मीदवारों की संख्या अधिक है.इस बार के चुनाव में दो बदलाव है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत पहली बार कोषाध्यक्ष का पद महिला वकील के लिए आरक्षित रखा गया है, वही कुल छह कार्यकारिणी सदस्य में से 2 पद महिलाओं के लिए हैं।

इस संबंध में संघ ने अपने संविधान में संशोधन किया है. अध्यक्ष के लिए इस बार 8नामांकन भरे गये हैं. सूत्रों के मुताबिक जिला बार के इतिहास में पहली मर्तबा अध्यक्ष पद पर इतने अधिक उम्मीदवार खड़े हुए हैं. जो नामांकन भरे गये हैं इनमे वर्तमान अध्यक्ष लखन लाल यादव के अलावा राकेश पाल, रविंद्र सिंह गौड़, गोपाल कचोलिया, श्रीराम भदौरिया, राजेंद्र यादव, मनोज कुमार वर्मा एवं राजेश खंडेलवाल शामिल है. इसी तरह सचिव पद के लिए धर्मेन्द्र गुर्जर, रोहित दातरे, भूपेंद्र साहू, अमित पाठक एवं विशाल रामटेके द्वारा नामांकन भरे गए हैं.

उपाध्यक्ष एवं सह सचिव के लिए सात, सात एवं कोषाध्यक्ष पद पर 5 महिला वकीलों ने उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरे है. कल नाम वापसी होना है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी. 25 जून को 11 से 5 मतदान होगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार मिश्रा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय मेहरा के मुताबिक उसी दिन मतगणना के बाद देर रात तक परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे. मतदान की सारी तैयारी कर ली गई है. इधर उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही व्यक्तिगत रूप से जनसंपर्क तेज कर दिया है.

Next Post

विकास की रफ़्तार में देरी का महंगा मूल्य

Mon Jun 22 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like