10.168 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, 1.50 लाख का माल जब्त

सीधी। अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत बहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन गौरव राजपूत एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार

दिनांक 01 जुलाई 2026 को थाना बहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लौआ अर्जुननगर निवासी रमेश साकेत अपने घर में बिक्री हेतु अवैध गांजा छिपाकर रखा है। थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर मौके पर दबिश दी। घर की तलाशी में तखत के नीचे प्लास्टिक की बोरी से टेप से बंधे 10 पैकेट मिले, जिनमें कुल 10 किलोग्राम 168 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है।

मौके से आरोपी रमेश साकेत पिता रामजियावन साकेत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम लौआ अर्जुननगर, थाना बहरी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पूंछताछ में आरोपी ने बरामद गांजा श्यामलाल साहू निवासी ग्राम सुकुवारी, थाना जमोड़ी से बिक्री हेतु प्राप्त करना बताया। सह-आरोपी श्यामलाल साहू के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, सउनि अविनेश चौधरी, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, राजकमल भुर्तिया, मआर पिंकी दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

घर में लाखों की चोरी का हुआ खुलासा

Thu Jul 2 , 2026
विंध्यनगर। विंध्यनगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1200 ग्राम चांदी एवं करीब 14 ग्राम सोने के जेवर बरामद […]

You May Like