
उज्जैन। बिहार से दौड़ते हुए मोनू नाम का जो युवक महाकाल दर्शन करने आया था। उसने एआई से महाकाल के गर्भगृह के अंदर चांदी की जलाधारी पर खड़े होकर दूध से अभिषेक करते फोटो बना डाला और उसे फेसबुक आईडी पर अपलोड भी कर दिया। फोटो वायरल होते ही लोग इसका विरोध करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर युवक पर पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फोटो देखकर नाराज भक्त मिलिंद त्रिपाठी ने इस मामले की महाकाल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई। त्रिपाठी का कहना है कि यह सनातन धर्म का अपमान है। इससे धार्मिक भावना आहत हो रही है। महाकाल मंदिर समिति भी मामले की जांच की जा रही है।
