भारत के काले और लोपेज की जोड़ी ने अपना पहला बीडब्ल्यूएफ युगल खिताब जीता

लुसाका (जाम्बिया), 17 नवंबर (वार्ता) भारतीय शटलर अनुज काले और इयान लोपेज की जोड़ी ने अचुतादित्य राव डोड्डावरापु और अर्जुन रेड्डी पोचाना की जोड़ी को हराकर बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष युगल खिताब जीता।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सेंटर में रविवार को प्रतिस्पर्धा करते हुए बैडमिंटन रैंकिंग में 386वें स्थान पर काबिज काले और लोपेज ने 26 मिनट तक चले मुकाबले में हमवतन और दुनिया की 618वें नंबर की जोड़ी अचुतादित्य राव डोड्डावरापु और अर्जुन रेड्डी पोचाना को 21-9, 21-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले इस युवा भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में जाम्बिया के गैनलियन डोंग और डाकिंग हू की जोड़ी को सीधे गेमों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह उनका पहला बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन खिताब है।

इस बीच, पुरुष एकल में, भारत के हेमंत गौड़ा 44 मिनट तक चले फाइनल में यूएई के शशांक साई मुन्नांगी से 21-11, 13-21, 12-21 से हारकर उपविजेता रहे।

चौथी वरीयता प्राप्त और 370वीं रैंकिंग वाले गौड़ा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त एप्रैम स्टीफन सैम को हराकर शानदार उलटफेर किया था। लेकिन पहला गेम जीतने के बावजूद खिताबी मुकाबले में वह हार गए।

 

 

Next Post

गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी

Mon Nov 17 , 2025
कोलकाता 17 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गर्दन में आई अकड़न के इलाज के बाद भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अगले शनिवार को गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी को […]

You May Like

मनोरंजन