
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनसे संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की इस घोषणा को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
