एनआईए ने छत्तीसगढ़ में छापेमारी की

नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में बारह स्थानों पर छापेमारी की।

ये छापेमारी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सशस्त्र कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट और घात लगाकर किए गए हमले से जुड़े 2023 के एक मामले की चल रही जाँच के तहत की गई।

अधिकारियों के अनुसार अरनपुर आईईडी विस्फोट मामले से जुड़े संदिग्धों और आरोपियों के परिसरों में छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि यह हमला माओवादी की दरभा डिवीजन कमेटी के सदस्यों द्वारा 26 अप्रैल, 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पेड़का गाँव के पास किया गया था।

तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा लेवी वसूली से संबंधित नकदी, हस्तलिखित पत्र और मुद्रित रसीद बुक सहित कई आपत्तिजनक सामग्री, साथ ही संदिग्धों के डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए।

माना जा रहा है कि इन व्यक्तियों के इस घातक हमले में शामिल माओवादी कार्यकर्ताओं से घनिष्ठ संबंध हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जाँच है और अब तक 27 गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ दो आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं।

Next Post

हजारों सनातनियों का हाथ थाम बाबा बागेश्वर कर रहे हिंदू एकता पदयात्रा

Sat Nov 8 , 2025
ग्वालियर: हिंदू राष्ट्र बनाने और समरसता का संकल्प लेकर सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज शनिवार को भी दिल्ली से वृंदावन के लिए जारी है। देश भर से आए संतों के सानिध्य में मां ऋतंभरा सहित संत महात्माओं ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धर्म ध्वजा देकर पदयात्रा […]

You May Like