जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में अधेड़ ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घमापुर निवासी कमलेश कुमार कुशवाहा (48) बिजली कर्मी हैं, जब वह अपने दोस्त के घर पर था, तभी उसकी पत्नी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके बड़े भाई यशवंत कुमार कुशवाहा (54) अचानक बेहोश हो गए हैं।
परिजनों ने आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से यशवंत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान यशवंत ने डॉक्टर को बताया कि उसने सल्फास का सेवन कर लिया है। डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और रात लगभग 10:50 बजे उनकी मौत हो गई। सोमवार को मृतक के भाई की सूचना पर घमापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
