तुलसी मार्ग में पाइपलाइन से रिसाव, हजारों लीटर पानी बर्बाद

सिंगरौली: बैढ़न के तुलसी मार्ग में पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। एक ओर जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में पाइपलाइन से बहता पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क भी प्रभावित हो रही है और उसके अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है।
वार्ड क्रमांक 40 में सामने आई इस समस्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वार्ड पार्षद का ध्यान अब तक इस ओर क्यों नहीं गया? यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई, तो पानी की बर्बादी के साथ सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है। स्थानीय स्तर पर समस्या के समाधान की जरूरत महसूस की जा रही है। नगर पालिक निगम को तत्काल रिसाव स्थल का निरीक्षण कर पाइपलाइन की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सड़क को और अधिक खराब होने से बचाया जा सके।

Next Post

बागली नगर की बेटी का घर दिखा तो आशीर्वाद देने पहुंचे जटाशंकर महतं बद्रीदास महाराज

Thu Oct 22 , 2026
बागली: जहा चरण पड़े संतन के वह पवित्र भूमि कहलाय वाली बात चरितार्थ हो गई , बुधवार जटाशंकर महतं बद्रीदास महाराज यज्ञाचार्य चंद्र प्रकाश शास्त्री लक्ष्मी नारायण यादव सहित अन्य धार्मिक सज्जन बुधवार को फतेहगढ़ स्थित मां नर्मदा घाट पर गए धार्मिक आयोजन के बाद वापसी लोटते समय कांटा फोड़ […]

You May Like