पश्चिमी चंपारण : पाकिस्तानी नंबर से जुड़े साइबर धोखाघड़ी गिरोह का भंडाफोड़

बेतिया, 23 फरवरी (वार्ता)। बिहार के पश्चिमी चम्पारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया में पाकिस्तानी नंबर से जुड़े एक साइबर धोखाधड़ी के सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर रविवार देर रात्रि में की गई छापेमारी में साइबर धोखाधड़ी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया गया, जिसमें पाकिस्तानी कोड ( 92) वाले नंबर से मोबाइल पर बातचीत के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

पुलिस ने मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया वार्ड संख्या 02 तथा बैठनिया वार्ड संख्या 05 में छापेमारी की। इस दौरान कुल नौ एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक तथा सात मोबाइल फोन जब्त किए गए। व्हाट्सएप चैट में पाकिस्तानी नंबर ( 92) से संदिग्ध संवाद पाए गए। मामले में जौकटिया निवासी मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, एवं बैठानिया निवासी मोहित कुमार उर्फ आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य संदिग्ध संतोष यादव अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी एवं अन्य कार्रवाई कर रही है। शेष आरोपियों के विरुद्ध भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने किया। दल में डीआईयू टीम बेतिया के पुलिस अवर निरीक्षक संजय चौधरी, अनुज कुमार ओझा, पुरुषोतम पांडे, मुकेश कुमार पासवान, सहायक अवर निरीक्षक सुमन झा तथा थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

 

 

Next Post

आप ने निगम स्कूलों की खराब हालत का लगाया आरोप , मरम्मत की मांग की

Mon Feb 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कई स्कूल खस्ताहाल हैं जिसे तत्काल मरम्मत कराये जाने की आवश्यकता है। आप के निगम सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने दावा किया कि सरकार एआई से चलने वाले भविष्य के अपने […]

You May Like