इटारसी। नाला मोहल्ला के वार्ड 24,25 और 26 में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने आज निरीक्षण का सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उनको जलभराव की समस्या नागरिकों ने बतायी तो उन्होंने वार्ड के निरीक्षण में पाया कि अनेक लोगों ने अपनी दुकानों के सामने नालियों पर पक्का अतिक्रमण करके जल निकासी का रास्ता अवरूद्ध करके रखा है। सीएमओ ने सभी को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी, साथ ही कहा कि यदि उन्होंने नहीं हटाया तो नगर पालिका हटा देगी।
तीनों वार्ड के मुख्य मार्गों नालियों पर अतिक्रमण की समस्या सामने आयी। यहां दुकानदारों ने पक्का निर्माण कर रखा है। वार्ड 25 में बेक वाटर का निकास नहीं हो पाता है, बल्कि सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। यहां नालियों में पर्याप्त ढाल नहीं होने की समस्या थी। सीएमओ ने कहा कि तकनीकि टीम भेजकर समस्या का निदान करायेंगी। वार्ड 26 में भी नालियों में गंदगी की समस्या थी, सीएमओ ने यहां के सफाई कर्मचारियों से नाराजी व्यक्त करते हुए सही तरीके से सफाई करने के निर्देश दिये।
