ग्वालियर: स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर के अधीन अनुबंधित सनशाइन सिक्योरिटी एवं शर्मा सिक्योरिटी द्वारा सैकड़ों आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जिले के 114 उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य कर रहे मल्टी टास्क वर्कर एवं शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के अन्य आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है.
जिससे इन सभी आउट सोर्स श्रमिकों में विभाग एवं सरकार के खिलाफ निराशा उत्पन हो रही है।विभाग एवं सरकार द्वारा शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रमुख मांगों को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी कोमल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, म.प्र.संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी है।
