बैरसिया में नई फल और सब्जी मंडी के लिए स्थल का निरीक्षण

बैरसिया: कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में फल और सब्जियों की नई मंडी निर्माण के लिए विधायक विष्णु खत्री और मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल की संयुक्त संचालक सविता झानिया ने स्थल का निरीक्षण किया।संयुक्त संचालक सविता झानिया ने बताया कि बैरसिया मंडी परिसर में नवीन फल और सब्जी मंडी के साथ-साथ नया विश्राम गृह भी बनाया जाएगा।

इससे मंडी की आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र में फल और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।इसके अलावा, व्यापारियों को रोजाना दूसरे शहर जाकर फल और सब्जियां खरीदने-बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी। निरीक्षण के बाद संयुक्त संचालक झानिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच अन्य संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

Next Post

गुना नगर परिषद बैठक: कांग्रेसियों के विरोध के बीच तीन बड़े प्रस्ताव पास

Sat Oct 18 , 2025
गुना: नगर परिषद का विशेष सम्मेलन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। पिछली बैठक में शहर के विकास संबंधी कई प्रस्तावों का विरोध करने वाले भाजपा पार्षद इस बार साफ तौर पर इन प्रस्तावों के पक्ष में दिखाई दिए। प्रदेश से भेजे गए तीन बड़े प्रस्ताव परिषद की बैठक […]

You May Like