ब्रिज निर्माण की सामग्री ले गए चोर

जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में ब्रिज निर्माण कार्य की सामग्री चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रामप्रकाश केवट 36 वर्ष तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ब्रिज निर्माण में मिस्त्री का काम करता है वर्तमान में अक्षरधाम अलाईट कम्पनी के द्वारा जबलपुर में मेडिकल से तिलवारा रोड़ पर शाहनाला में कराये जा रहे ब्रिज निर्माण के काम कर रहा है।

शाम लगभग 6 बजे काम खत्म करके वह एवं मजदूर कंटेनर में चले गये थे सेंटिंग काम में उपयोग आने वाली 10 नग लोहे की प्लेट बजनी लगभग 400 किलो ब्रिज के राफ्ट पर रख दिये थे और प्लेट के साथ में वहीं पर एक नीले काल रंग की 14 इंच व्हील वाली कटर मशीन कीमती लगभग 5 हजार रूपये की रखी थी, सुबह प्लेटों की जरूरत पडऩे पर राफ्ट पर जाकर देखा वहां तो रखी 10 लोहे की सेंटिंग वाली प्लेट, कटर मशीन नहीं थी।

इसी तरह माढ़ोताल थाने में राजकुमार जैन 71 वर्ष निवासी सेठ जी की बखरी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बिल्डिंग निमार्ण का व्यापार करता है जिससे सम्बंधित उपचोग की वस्तु विद्यसागर रोड स्थित संत नगर विद्यासागर स्कूल के पास स्थित गोदाम में रखता है। चोर वैल्डिंग मशीन, बाईब्रेट मशीन, पंप, कूलर मोटर, सैंटिंग पाईप, लिफ्ट एंगल समेत अन्य सामान चुराकर ले गए।

Next Post

स्पोर्ट्स थ्रिलर 'ग्लोरी' में बॉक्सर के किरदार में नजर आयेंगे पुलकित सम्राट

Fri Jan 30 , 2026
मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट स्पोर्ट्स थ्रिलर ‘ग्लोरी’ में बॉक्सर के किरदार में नजर आयेंगे। पुलकित सम्राट अपनी पहली ओटीटी सीरीज़ ‘ग्लोरी’ के साथ डिजिटल स्पेस में दमदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।हाई-ऑक्टेन स्पोर्ट्स थ्रिलर ‘ग्लोरी’ में पुलकित एक बिल्कुल नए अवतार यानी एक […]

You May Like