कालका विहार कॉलोनी में टूटेंगे मकान, प्रशासन की टीम मौके पर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना लिए मकान

ग्वालियर: चिरवाई पुलिस चौकी के आगे कालका विहार कॉलोनी बेलदार का पुरा में सुबह प्रशासन और नगर निगम का संयुक्त अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा है। वहां सरकारी जमीन पर करीब 40 मकान बना लिए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की तैयारी है और कभी भी मकान तोड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। स्थानीय रहवासियों के विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के पालन में 23 अक्टूबर को बेलदारपुरा ग्राम कोटा लश्कर के वार्ड क्रमांक 38 में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 1887-1889 पर किये गये अतिक्रमणों को हटाने के लिये एसडीएम लश्कर, तहसीलदार रोशन मनीष जैन, आरआई होतम सिंह यादव और संबंधित पटवारी एवं गठित राजस्व दल तथा नगरनिगम के अधिकारियों की मौजूदगी में थाना जनकगंज का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा है। शासकीय भूमि से 44 अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्यवाही करना प्रस्तावित थी। लेकिन कुछ कब्जाधारियों द्वारा स्टे आने की वजह से फिलहाल कार्यवाही को टाल दिया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू किये जाने के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा हाईकोर्ट से प्रस्तुत रिट याचिकाओं में पारित आदेश में यथास्थिति संबंधी आदेशों की जानकारी दिये जाने के बाद डब्ल्यूपी 42278/2026 में 10 याचिकाकर्ताओं के संबंध में न्यायालय द्वारा 12 अक्टूबर को आगामी सुनवाई तक यथास्थिति रखने का आदेश पारित किया गया है। 3 अतिक्रमणकारियों तथा डब्ल्यूपी 41800/2026 में एक अतिक्रमणकारी के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा यथास्थिति बनाये रखने के आदेश पारित किये जाने की जानकारी मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं की गयी है।
प्रशासनिक अफसरों ने साफ कह दिया कि कार्रवाई तो होगी, क्योंकि निर्माण सरकारी जमीन पर हैं। बताया गया है कि जो सरकारी जमीन है, वहां करीब 40 मकान बने हुए हैं, जिन्हें खाली कराकर तोड़ने की कार्रवाई की जानी है। लोग कब्जा खाली नहीं करना चाहते और मौके पर फिलहाल गतिरोध बना हुआ है। अफसरों ने लोगों को अंतिम चेतावनी दे दी है कि वे किसी तरह जल्द जमीन खाली कर दें, नहीं तो फिर जो नुकसान होगा, उसके स्वयं उत्तरदायी होंगे।
मौके पर नगर निगम के मदाखलत अमले की जेसीबी तैयार खड़ी हैं और कर्मचारी आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश मिलते ही जेसीबी से मकान तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Next Post

दशकों का पूरा होगा ट्रेन का सपना, विकास को मिलेगी गति

Sat Oct 24 , 2026
सीधी: ट्रेन आने से दशकों सपना पूरा होगा और विकास को गति मिलेगी। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना की नियमित शुरु होने वाली चुरहट-देवेन्द्रनगर मेमू ट्रेन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दिख रही है।चुरहट-देवेन्द्रनगर मेमू ट्रेन सेवा का 24 अक्टूबर को शुभारंभकिया जा रहा है। नियमित ट्रेन सेवा के प्रारंभ होने […]

You May Like