भारतीय तेज गेंदबाज को देखने उमड़ा जनसैलाब, ‘गांव की मिट्टी में जो जादू है, वही मुझे ताकत देता है’।
रोहतास, 19 अगस्त : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप का अपने गृह नगर रोहतास लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। एशिया कप से आराम मिलने के बाद अपने गांव पहुंचे आकाशदीप को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया गया।
आकाशदीप ने इस दौरान कहा, “गांव की मिट्टी में जो जादू है, वही मुझे ताकत देता है।” उन्होंने कहा कि हर बार गांव लौटकर उन्हें एक नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

