ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने आज ऐन सुबह औचक निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने सुबह 6 बजे वाटर सीवरेज पंपिंग स्टेशन पीएचई कॉलोनी में पहुंचकर नगर निगम, पीएचई अधिकारियों के साथ व्यवस्था देखी और दिशा निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 4 के चद्र नगर, ठाकुर मोहल्ला, बार्ड 1 के रामाजी का पुरा, आर आर टावर पहुंचकर सीवर व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सड़क और विधुत व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने हजीरा चौराहे पर सुपर शकर मशीन से सीवर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर आला अधिकारी उनके साथ थे।
