सुपर कॉरिडोर के विकास में शेष रूकावटों को शीघ्र दूर करें

संभाग आयुक्त सह अध्यक्ष दीपक सिंह ने दिए निर्देश
सुपर कॉरिडोर और आसपास के विकास स्थलों का निरीक्षण

इंदौर:संभाग आयुक्त एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक सिंह ने सुपर कॉरिडोर के विकास में आ रही दिक्कतों के संबंध में आज सुपर कॉरिडोर का दौरा किया एवं इन रूकावटों को दूर करने बाबत आवश्यक निर्देश दिए.कमिश्नर ने प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का स्थल का भी निरीक्षण किया. साथ ही इंदौर विकास प्राधिकरण के सुपर कॉरिडोर और उसके आसपास की योजनाओं के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया.

साथ ही प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नवीन योजना अहिल्यापथ योजना के अंतर्गत एपी 1 से 5 तक योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा सुपर कॉरिडोर पर किए जा रहे विकास कार्य की विस्तृत जानकारी दी. आपने टीपीएस 10 योजना की प्रगति के बारे में भी अवगत कराया. संभाग आयुक्त ने सुपर कॉरिडोर की मिसिंग लिंक के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधित जमीन मालिकों को बुलाकर चर्चा करने के निर्देश दिए गए. इस अवसर पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

महंगे शौक और ऐशो आराम के लिए करते थे लूट

Thu Jan 23 , 2025
बायपास रोड पर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार 36 घंटे में पुलिस ने लूट का मामला सुलझाया इंदौर: बायपास रोड पर फरियादी से मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी लूटने वाले बदमाशों को लसूड़िया पुलिस ने 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, […]

You May Like

मनोरंजन