बैंक ऑफ इंडिया ने मध्यम और दीर्घकालिक एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाईं

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार से एक साल से अधिक और तीन साल तक की अवधि वाली सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की है।
बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नयी दरें 18 मई से प्रभावी होंगी। एक साल से अधिक और दो साल से कम की अवधि की एफडी पर अब 6.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगा। बैंक ने दो साल से लेकर तीन साल से कम की अवधि के लिए 6.60 प्रतिशत और तीन साल के लिए 6.70 प्रतिशत ब्याज दर करने की घोषणा की है।

उसने बताया है कि वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को छह महीने से तीन साल से कम की परिपक्वता वाली जमा राशि पर अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत और 0.65 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज का लाभ मिलेगा। तीन साल और उससे अधिक समय अवधि की जमा राशियों के लिए, वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को लागू ब्याज दर पर क्रमशः 0.75 प्रतिशत और 0.90 प्रतिशत प्रति वर्ष का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इसके अलावा, एक करोड़ रुपये से अधिक और कम से कम एक साल की नॉन-कॉलेबल एफडी पर 0.15 प्रतिशत प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा। नॉन-कॉलेबल सावधि जमा पर ऋण और समयपूर्व निकासी की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।

.....

Next Post

सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, कारण अज्ञात 

Mon May 18 , 2026
दमोह। हटा-पटेरा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई.हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित […]

You May Like