गुंडा टैक्स न देने पर चाकू से हमला

इलाके में रहना है तो देने होंगे 10 हजार महीना

इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सरेराह गुंडा टैक्स मांगने और न देने पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो बदमाशों ने एक युवक को रोककर शराब मुर्गे के लिए पैसों की मांग की और इनकार करने पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.घटना वीर सावरकर नगर निवासी गोपाल पिता मुकेश चौहान के साथ हुई.

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने काम से जा रहा था, तभी हरिजन कॉलोनी के पास उसे इलाके के दो बदमाश राजेश घावरी उर्फ छू और धनराज उर्फ धन्नू दौडिया मिले. बदमाशों ने बिना किसी बात के फरियादी को रोका और गालियां देना शुरू कर दिया. आरोपी राजेश उर्फ छू ने उसकी गर्दन और बाल पकड़ लिए, जबकि धनराज उर्फ धन्नू ने चाकू निकालकर उसे धमकाया. बदमाशों ने फरियादी से कहा कि अगर तुझे इस इलाके में रहना है, तो हमें हर महीने 10 हजार रुपये गुंडा टैक्स देना होगा.

इसके साथ ही उन्होंने तुरंत दारू मुर्गा पार्टी के लिए 2 हजार रुपये की मांग की. जब फरियादी ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो बदमाश हिंसक हो गए. आरोपी राजेश उर्फ छू ने अपने हाथ में पहना भारी कड़ा फरियादी के सिर पर दे मारा, जिससे वह लड़खड़ा गया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू निकाले और फरियादी के दोनों पैरों की जांघों पर वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

Sun Jan 11 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए शास्त्री जी के योगदान को स्मरण किया। डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि लाल बहादुर […]

You May Like