तय कीमत से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के विरुध कार्रवाई करें

रीवा, रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने कहा कि 7 अगस्त से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में जिन विभागों का प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में खराब प्रदर्शन है उन विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कारवाई की जाएगी. कमिश्नर ने निर्देश दिए की सभी अधिकारी सोमवार से शुक्रवार तक प्राप्त प्रकरणों एवं समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें. भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रकरण एवं पहले से प्राप्त शिकायत का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए. सभी संभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ जिला अधिकारी को प्रकरणों के निराकरण में रुचि लेने को कहें, मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में रुचि न लेने वाले अधिकारियों के विरुध प्रभावशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. कमिश्नर ने नगरीय आवास विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में रुचि न लेने पर संयुक्त संचालक नगरीय आवास विभाग को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में जिला खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे खाद की कालाबाजारी को प्रभावशील तरीके से रोकें, साथ ही शासन द्वारा तय खाद की कीमत से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को निर्देश दिए कि वह हर ग्राम पंचायत में दुग्ध उत्पादन समितियां बनाना सुनिश्चित करें. कमिश्नर ने कहा कि दुग्ध उत्पादन समिति बनने के बाद रूट का निर्धारण भी कर लिया जाएगा.

Next Post

70 बोरी यूरिया और 20 बोरी डीएपी खाद जब्त 

Tue Aug 11 , 2026
जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही 70 बोरी यूरिया और 20 बोरी डीएपी खाद जब्त की है। इस मामले में सहकारी विपणन समिति सिहोरा के लिपिक और खलरी महगवां के एक निजी कृषि केंद्र संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के […]

You May Like