
दमोह. जबलपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम पूरनयाउ के पास बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई.जिसमें कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो सवार गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें तत्काल सामुदायिक जबेरा अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) घटनास्थल पहुंचे और घटना को समझ देखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि बस और कर की भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के अखिलेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति और माया प्रजापति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि रशीद खान निवासी शाहगंज आई-20 कार चालक और रीना प्रजापति घायल है, जिनका उपचार चल रहा है.
