बालिकाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और आत्मरक्षा प्रशिक्षण

विदिशा: बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सशक्त वाहिनी अभियान के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग क्लास संचालित की जा रही है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह पहल शुरू की है।

इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन दो घंटे विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है, वहीं पुलिस विभाग के सहयोग से पुलिस लाइन विदिशा में रोजाना एक घंटे की फिजिकल क्लास भी कराई जा रही है। प्रथम बैच तीन माह का है, जिसमें बालिकाओं को न सिर्फ पुलिस भर्ती की तैयारी कराई जा रही है बल्कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि वे बिना प्रायवेट कोचिंग लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।

Next Post

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Sun Aug 31 , 2025
रीवा:बिछिया पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है. 20 अगस्त को फरियादी मो0 आकिब पिता बब्बू खान उम्र 27 वर्ष निवासी गुलाब बाग कुठुलिया वार्ड क्रमांक 45 थाना बिछिया ने रिपोर्ट लेख कराया कि मैं 19 अगस्त को सुबह करीबन 11.30 बजे अपने […]

You May Like