चलती ट्रेन में यात्रियों से मारपीट और लूटपाट

कटनी। जबलपुर रेल मंडल के बांदकपुर-कटनी मुड़वारा रूट पर चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। मेमो पैसेंजर ट्रेन नंबर 61619 में सलैया स्टेशन से 7-8 अज्ञात युवक सवार हुए। युवकों ने पहले कुछ यात्रियों से विवाद शुरू किया। यह विवाद जल्द ही हाथापाई में बदल गया। हमलावरों ने बांदकपुर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने वालों को भी धमकाया गया। इस हमले में 6 यात्री घायल हुए हैं। एक महिला श्रद्धालु को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को रविवार की देर रात कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर यात्रियों का मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। जबलपुर में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली। अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। जीआरपी-आरपीएफ स्टाफ बांदकपुर से कटनी मुड़वारा तक के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है। हालांकि अब तक आरोपियों के संबंध में जीआरपी को सुराग नहीं मिल है, जीआरपी की टीम आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए प्रयास कर रही है।

Next Post

भारत और पाकिस्तान को सैन्य टकराव से बचना चाहिए: संयुक्त राष्ट्र

Mon May 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान को सैन्य टकराव से बचना चाहिए और दोषियों को न्याय के समक्ष लाया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोलियो गुटेरेस ने सोमवार देर शाम न्यूयार्क […]

You May Like