साइबर फ्रॉड के तार तलाशने जबलपुर पहुंची मुंबई पुलिस

जबलपुर:मुंबई में हुए एक साइबर फ्रॉड के सिलसिले में मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम जबलपुर पहुंची है। मुंबई पुलिस ने माढ़ोताल थाना क्षेत्र में दबिश दी है। पुलिस टीम ने इस दौरान एक महिला समेत उसके भाईयों संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे माढ़ोताल थाने में कड़ाई से पूछताछ की गई। एक को हिरासत में भी ले लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठगी के मामले में मुंबई पुलिस की जांच जबलपुर पहुंची थी।

जांच के दौरान यह पता चला था कि ठगी की शिकार हुई रकम का एक बड़ा हिस्सा जबलपुर के कुछ बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। साइबर ठगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले म्यूल बैंक अकाउंट से जुड़ा है। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल सिम माढ़ोताल निवासी एक महिला के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। जिन संदिग्धोंं को उठाया गया है, उन पर पैसे के लालच में साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम किट उपलब्ध कराने का आरोप है।

जिनकी तस्दीक की जा रही है। बताया जाता है कि मुंबई पुलिस की टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार खातों और आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही थी। क्लू मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए यहां पहुंची। माढ़ोताल थाना पुलिस को मामले की जानकारी देकर तुरंत एक संयुक्त टीम बनाई गई और संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर संदेहियों को दबोच लिया गया। देर शाम तक मुंबई पुलिस जबलपुर में ही डेरा जमाए हुए थी।

Next Post

मोदी ने तेलंगाना हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के सूर्यापेट में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बताया कि श्री मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र […]

You May Like

Play sound