100 बोरी प्लास्टिक पॉलिथिन जब्त, संचालक पर 1 लाख का जुर्माना

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बल्देवबाग स्थित सिद्धांत ठाकुर/आर.एस. ठाकुर की मकरोनिया ट्रांसपोर्ट के एक गोदाम पर छापा मारा जिस दौरान 100 बोरी प्लास्टिक पॉलिथिन को जब्त किया गया और संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। कार्यवाही के संबंध में उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव ने बताया कि सिद्धांत ठाकुर/आर.एस. ठाकुर मकरोनिया ट्रांसपोर्ट बलदेवबाग पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित अमानक पॉलीथीन पाए जाने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
नोडल अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अब निर्णायक कदम उठाया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) द्वारा जारी सख्त निर्देशों के पालन में, अब शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इस मुहिम की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिलकर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से एस.डी.एम. अनुराग सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त (वित्त) अशफाक परवेज कुरैशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी न केवल कार्रवाई की निगरानी करेंगे, बल्कि शहर के थोक विक्रेताओं और व्यावसायिक क्षेत्रों में औचक निरीक्षण का नेतृत्व भी करेंगे।
मैदान में उतरेगी स्पेशल टास्क फोर्स
प्रशासन ने इस अभियान के लिए एक कुशल टीम का गठन किया गया है, जो वार्ड स्तर से लेकर मुख्य बाजारों तक सक्रिय रहेगी। इस टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से श्री सोनी और उनकी तकनीकी टीम, नगर निगम से उपायुक्त संभव अयाची, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, पोला राव, और अनिल बारी जैसे अनुभवी अधिकारी रहेंगे।

Next Post

टैक्स वसूली की प्रक्रिया में नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त : निगमायुक्त

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: शहर के विकास और जनहित में राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मंगलवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार स्वयं भारी अमले के साथ औद्योगिक क्षेत्र रिछाई पहुंचे और टैक्स वसूली की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त […]

You May Like