चला जाता हूं किसी की धुन में” कार्यक्रम में सदाबहार गीतों की प्रस्तुति 

इंदौर। संस्था स्वर संवादिनी द्वारा शुक्रवार शाम हिंदी गीतों का कार्यक्रम “चला जाता हूँ किसी की धुन में” का आयोजन किया गया। सदाबहार संगीत की शाम में नए और पुराने एकल व युगल गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आनंद जैसे उम्रदराज व अर्णव और आरोही जैसे युवा गायकों की लाजवाब गायकी छायी रही। संस्था स्वर संवादिनी की अध्यक्ष शुभांगी पारोलकर ने बताया कि

कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को हिंदी के ओल्ड इस गोल्ड यादगार गीतों से रूबरू कराना है। अजय-अर्पण की जोड़ी ने गुन गुना रहे हैं भँवरे गाने से कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समा बांधने की शुरुआत की। आने से उसके आए बहार ,आया मौसम प्यार का, वो चुप रहे तो, मोह मोह के धागे, तुझे जीवन की डोर जैसे सदाबहार गानो पर संगीत प्रेमियों ने जोरदार तालियां बजाई।

Next Post

ट्रम्प: हम ईरान से बातचीत करने के लिए सहमत

Fri Jul 10 , 2026
वाशिंगटन 10 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने उनसे “बातचीत” जारी रखने का अनुरोध किया है और वह ऐसा करने के लिए सहमत हो गए हैं। श्री ट्रम्प ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में यह बात कही। श्री ट्रम्प ने […]

You May Like