टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2.5 लाख के पार

मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता) टाटा मोटर्स ने मंगलवार को 2.5 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया। कंपनी ने साल 2020 में अपनी पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक कार नेक्सन.ईवी बाजार में उतारी थी। नेक्सन.ईवी इलेक्ट्रिक कार में पहला ऐसा मॉडल बन गया है जिसकी बिक्री एक लाख के पार पहुंच गयी है। देश में बेचे जाने वाले कुल इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (कारों, उपयोगी वाहनों और वैन) में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग दो-तिहाई (66 प्रतिशत) है। उसके ईवी पोर्टफोलियो में टिएगो.ईवी, पंच.ईवी, नेक्सन.ईवी, कर्व.ईवी और हैरियर.ईवी शामिल हैं।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश चंद्रा ने कहा, “2,50,000 ईवी बिक्री का आंकड़ा पार करना यह दर्शाता है कि कैसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से भारतीय जीवन का हिस्सा बन रही है। हमारे ग्राहक अब अधिक गाड़ी चला रहे हैं, लंबी यात्राएं कर रहे हैं, और तेजी से ईवी पर अपनी एकमात्र कार के रूप में भरोसा कर रहे हैं। हमारी ईवी यात्रा जो 2018 में शुरू हुई थी, वह कभी भी केवल अकेले नेतृत्व करने के बारे में नहीं थी, बल्कि देश को हरित मोबिलिटी की ओर ले जाने वाले माहौल के निर्माण के बारे में थी। यह प्रगति सरकार की दूरदर्शी नीतियों, हमारे आपूर्ति सहयोगियों और चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने वालों के निरंतर समर्थन और सबसे बढ़कर टाटा.ईवी ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है।” टाटा मोटर्स की योजना अगले साल सिएरा.ईवी, नयी पंच.ईवी और प्रीमियम लग्जरी ईवी की अविन्या रेंज बाजारा में उतारने की है। साल 2030 तक पांच नये ईवी पेश किये जायेंगे। साथ ही कई अपडेट और रिफ्रेश भी होंगे।

Next Post

माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी से जुड़ी एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मिलकर करेगी शोध

Tue Dec 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म से जुड़ने की घोषणा की। माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी एक उन्नत एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म है, जिसे वैज्ञानिक खोजों को तेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सहयोग के तहत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज माइक्रोसॉफ्ट की डिस्कवरी […]

You May Like