माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी से जुड़ी एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मिलकर करेगी शोध

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म से जुड़ने की घोषणा की। माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी एक उन्नत एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म है, जिसे वैज्ञानिक खोजों को तेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सहयोग के तहत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज माइक्रोसॉफ्ट की डिस्कवरी टीम के साथ गहन तकनीकी सत्रों में शामिल होगी, ताकि प्लेटफॉर्म के आर्किटेक्चर को उसके अनुरूप बनाया जा सके, सहयोग मॉडल में मिलकर काम किया जा सके और बाजार में नये उत्पाद लाने के अवसरों का पता लगाया जा सके। माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी से जुड़ने के बाद भारतीय कंपनी रसायन विज्ञान और सामग्री विज्ञान, दवा खोज और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे क्षेत्रों में समाधान को तेज़ करने वाली परियोजनाओं में भाग लेगी। डिस्कवरी पहल के माध्यम से एचसीएल टेक्नोलॉजीज अनुसंधान संस्थानों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचारियों के एक चुनिंदा समूह में शामिल हो गयी है, जो नवाचार की सीमा को विस्तार दे रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी एंड क्वांटम में उत्पाद नवाचार के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट असीम दातार ने कहा, “ माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म के विस्तार और टिकाऊ, नवोन्मेषी समाधानों के विकास में मदद करने के लिए एचसीएल टेक्नोलॉजीज एक स्वाभाविक विकल्प है। हम अपनी साझा सफलता को आगे बढ़ाने और मिलकर परिवर्तनकारी तकनीकों की अगली पीढ़ी को स्वरूप देने के लिए उत्सुक हैं। ”एचसीएल टेक्नोलॉजीज में इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास सेवा के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट हरि सदराहल्ली ने कहा, “ यह चयनात्मक सहयोग अग्रणी नवाचारियों के साथ साझेदारी में एआई तकनीकों को बढ़ावा देने की हमारी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माइक्रोसॉफ्ट के एंटरप्राइज़-रेडी प्लेटफॉर्म के साथ डोमेन के बारे में हमारी गहरी विशेषज्ञता और क्लाउड-आधारित कंप्यूटिंग सेवाओं को जोड़कर हम वैज्ञानिक खोजों को तेज करेंगे और अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न उद्योगों में तेज नवाचार प्रदान करेंगे।”

Next Post

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 43 अंक नीचे

Tue Dec 23 , 2025
मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखा गया और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42.64 अंक (0.05 प्रतिशत) गिरकर 85,524.84 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 26,117.15 अंक […]

You May Like