इंदौर में बदला मौसम का मिज़ाज, कई क्षेत्रों में बारिश के साथ गिरे ओले

इंदौर: शहर में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप और लू से परेशान लोगों को आज सुबह राहत मिली, जब कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। एरोड्रम क्षेत्र में सुबह लगभग 7:40 से 8 बजे तक मूसलधार बारिश हुई, जिसके साथ मध्यम आकार के ओले भी गिरे। नंदानगर सहित कुछ क्षेत्रों में मूंग बराबर के ओले भी गिरे।
पिछले कुछ दिनों से शहरवासियों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा था। अचानक हुई बारिश ने जहां लोगों को कुछ राहत दी, वहीं मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश के बाद आने वाले दिनों में उमस और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। शहर के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की खबरें हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम में और उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है

Next Post

69 हजार के लिए इस्कॉन और महाकालेश्वर मंदिर समिति में तनातनी

Sat Apr 12 , 2025
उज्जैन: इस्कॉन और महाकालेश्वर मंदिर समिति गीता ग्रन्थ से सम्बंधित 69 हजार रुपयों के भुगतान को लेकर आमने -सामने है। महाकालेश्वर मंदिर में गीता जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें अंतरराष्ट्रीय इस्कॉन प्रबंधन उज्जैन द्वारा गीता पुस्तक महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को उपलब्ध कराई थी जिसका बिल अब […]

You May Like