मॉडर्न पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सफलता के बाद यश बाथरे का इटारसी में भव्य स्वागत

इटारसी। संपूर्ण भारत में रजक समाज के सर्वोच्च संगठन रजक पर्सनल लॉ बोर्ड ने मॉडर्न पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार उपलब्धि हासिल कर लौटे समाज के गौरव यश बाथरे का इटारसी आगमन पर स्वागत किया।

रजक पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बताया कि यश ने हाल ही में 08 से 11 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर समाज का नाम रोशन किया है।

मालवीय ने यश बाथरे को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया। स्वागत अवसर पर मनोज मालवीय, अशोक कुमार मालवीय, गणेश मालवीय, राजू श्रीवास, दीपक मनवारे, शेखर भगोरिया, दिनेश मालवीय सहित अन्य सामाजिक सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

बाघ का शिकार करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Mon Dec 15 , 2025
उमरिया। जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत चंदिया परिक्षेत्र में कथली नदी के किनारे बाघ की मौत मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों के पास से तार और खूंटी भी जब्त हुई है। जिन्हें आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया […]

You May Like