भाई ने ही चोरी किये थे लाखों के जेवर 

जबलपुर। चरगवां स्थित कोटवारी गांव में हुई मोहित झारिया के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोहित के घर में चोरी की वारदात किसी और ने नहीं बल्कि सगे भाई मोहन मेहरा ने की थी। पुलिस ने मोहन को हिरासत में लेकर करीब पांच लाख रुपए के जेवर व नगदी रुपया बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कोटवारी चरगवां निवासी मोहित झारिया उम्र 25 वर्ष के घर से दो दिन पहले पेटी में रखे सोने की पांचाली छोटी बडी 03 नग, मंगलसूत्र बडा व छोटा 02 नग, चांदी का एक करधन, पायल 02 जोड, खुसना 01 नग, बिछिया 08 जोड, एक जोड चूडा, बच्चो के चांदी के चूडा 03 जोड एवं नगदी करीब 74,000 रूपए अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिए. मोहित झारिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि भाई मोहन मेहरा चाचा के घर शादी समारोह मे आया था जो रात में अपने घर वापस तिलवारा चला गया है। सन्देही मोहन मेहरा निवासी कोटवारी हाल मुकाम नारायणपुर थाना तिलवारा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जिसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए 74 हजार रुपए में 73 हजार 400 रुपए बरामद कर लिए, वहीं मोहन की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर खोखा रोड नहर के पास स्थित पुलिया के नीचे से बरामद किए है।

Next Post

गडकरी ने की उत्तर प्रदेश में 11,672 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा

Thu May 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया से मिली शिकायतों एवं सुझावों के आधार पर उत्तर प्रदेश में 11,672 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव संबंधी कार्यों की गुरुवार को समीक्षा की। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के […]

You May Like