अचानक भड़की आग से फसल स्वाहा

सीहोर। जिले में गर्मी का पारा बढऩे के साथ ही खेतों में खड़ी फसलों पर आग का खतरा भी बढऩे लगा है. ताजा मामला झागरिया रोड क्षेत्र का सामने आया है, जहां मंगलवार को एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत में फैल गई. आग की चपेट में आकर खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है.

खेत से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बाल्टियों, पानी के पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा लिए जाने से अन्य खेतों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि शुरुआती आशंका लापरवाही या किसी चिंगारी से आग भड़कने की जताई जा रही है.

 

 

 

Next Post

मोबाइल चलाने से रोका तो बेटी ने घर छोड़ा

Thu Mar 12 , 2026
भैरुंदा। मां ने अपनी बेटी को ज्यादा मोबाईल चलाने को लेकर डांट दिया. जिससे नाराज होकर नाबालिग बेटी बिना बताए घर छोड़कर चली गई. जिसे पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को सौंपा. जानकारी के अनुसार बीती रात फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 […]

You May Like

मनोरंजन