
ग्वालियर। धुंध और कोहरे का असर आवागमन पर भी देखा जा रहा है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। बसें और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। अधिकांश ट्रेनें 2 से 3 घंटे की देरी से आ रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है, जिसे ‘मावठा’ कहा जा रहा है।
